दीया🕯

  ये दीया देश के नाम  🕯

   ये दीया 🕯
 प्रकृति माँ से माफी के लिए।
खूबसूरत धरती माँ के लिए।
विशाल अमबर के लिए।
सूरज, चाँद, तारों के लिए।
जल, अग्नि, वायु के लिए।

   ये दीया 🕯
 जीवन देने वाले परमात्मा के लिए।
जीवन देने वाले हर क्षण हर कण के लिए।
अन्नपूर्णा माता के लिए।

   ये दीया🕯
 उन सभी को जो मानव सभ्यता को सुरक्षित तथा स्वस्थ करने के लिए  बिना अपनी जान की परवाह किए हर पल, हर क्षण, दिन रात कार्य में लगे हुए हैं। इन विपरीत परिस्थितियों में भी वो पूरे हौसले के साथ लोगों की देखभाल कर रहें हैं उनकी जान बचाने वाले रक्षकों के लिए।

  ये दीया 🕯
 मेडिकल स्टाफ के लिए।
पुलिस और सेनाओं के लिए।
सफाई कर्मचारियों के लिए।
NGO में काम करने वाले हर सदस्य के लिए।
देश की मदद करने वाले बड़े, छोटे हर व्यक्ति के समर्थन के लिए।


  ये दीया🕯
  संयम रखे सब्र किये ,
अपनी और अपनों की फिक्रमंद इंसान के लिए।
मानव पर छाए कोहरे के छटने के लिए ।
घरों में बंद कामगारों के लिए।

  ये दीया 🕯
 हर पल हर क्षण मुश्किलों का सामना कर हर परिस्थितियों से लड़कर प्रगति की ओर अग्रसर रहती मानवता के लिए।

  ये दीया 🕯
 विश्व के लिए।
देश की एकता के लिए।
पूरे मानव सभ्यता के लिए।
देश की हर जाती हर वर्ग हर समुदाय के लिए।
मानव जीवन को सफल बनाने वाले बुद्धि के हर प्रयासों के लिए।

  ये दीया 🕯
सभी को धन्यवाद करने के लिए।

         🙏⚘

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरस्वती माँ शारदे

जय गणपति जय जय गणनायक!

अन्नदाता