शुभ-कामनाएं नए साल की⚘

है ये शुभ-कामनाएं नए साल में💐
सुखी रहें, स्वस्थ रहें
खुशियाँ मनाएँ नए साल में।
आ गया एक नया दिवस.
एक नई तारीख लिये।
सूरज वही है चाँद वही,
दिन और बार वही।
आओ नया दिवस मनाएँ।
कुछ छुट गया,
नया भी मिल जायेगा।
चलो हंसी खुशी से जश्न मनाएँ।
तुम सेवैयाँ ले आओ.
मैं हलवा पूरी लाता हूँ।
बहुत हुईं खिचातानी,
आओ मिलकर ईद और होली मनाएँ।
कुछ तुम कहो कुछ हम कहें,
यादें भी पीछे-पीछे चली आयेंगी।
कहानी नई लिखी जायेंगी,
किरदार में नये  होंगे।
नई उमंग से नई सुबह का जश्न मनाएँ।
हर किसी के मौजूदगी से.
भर गया 19 का पन्ना।
आओ 20 के खाली पन्ने का स्वागत करें।
छोड़ विचारों की गठ्ठरी.
बँध जाँयें भावना की डोर में।
जीवन की कठिनाइयों में छिपे
अवसरों का जश्न मनाएँ।
सुख-दुःख  की ये धूप- छाँव में 
आओ उम्मीदों का जश्न मनाएँ।
सब मिलकर नव वर्ष मनाएँ।
शुभ-कामनाएं नए साल की।।⚘💖

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरस्वती माँ शारदे

जय गणपति जय जय गणनायक!

अन्नदाता