चलो देश को राम बना लें


चलो देश को राम बना लें
अपना-अपना भगवान बना लें
राष्ट्रहित है पूजा हमारी
हम तारे सूरज हिन्दूसतान बना लें
चलो देश को राम बना लें
अपना-अपना भगवान बना लें।।

शहीदों की ये कुर्बानी
शूरवीरों की है निशानी
आजादी के दीवानों का
सपनों सा हिंदुस्तान बना लें
चलो देश को राम बना लें
अपना-अपना भगवान बना रहे।।

हर धर्म-जाति से पहले
हम एक आंगन के बच्चे
चलो वर्दी वालों के जैसे
तिरंगे को पहचान बना लें 
चलो देश को राम बना लें
अपना-अपना भगवान बना लें।।

रक्त नहीं संकल्प चाहिए
हिफाजत की सौगंध चाहिए
वीरों के पथपर चलकर 
विजय-हिन्द का अभियान बना लें
चलो देश को राम बना लें
अपना-अपना भगवान बना लें।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरस्वती माँ शारदे

जय गणपति जय जय गणनायक!

अन्नदाता