सबके अपने अपने राम🙏


 प्रभो करो ऐसी दया, जपूं राम ही राम।
हो अगर कृपा आपकी, लिखूं जय सियाराम।।

रोंम रोंम में राम बसे हैं
कण कण में हैं राम ही राम।
सबके अपने अपने राम
मन तु भजले जय सियाराम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।

माँ कौशल्या के लाडले राम
मैया की गोद में खेले राम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।
राजा दशरथ के प्राणों में राम
दशरथ नंदन जय सियाराम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।

भरत की तपस्या राम
अपने खड़ाऊँ दे दियो राम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।
लक्ष्मण के जीवन हैं राम
अपने संग संग ले गए राम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।

सीता के प्रियवर हैं राम
पहले सीता फिर आए राम।
जय सिया राम बोलो जय सियाराम।।
केवट के तो  केेवट हैं राम
देख चतुराई मंद मुस्कुराए राम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।

अहिल्या के मुक्तिदाता राम
चरण छूकर धन्य कर गए राम ।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।
शबरी की पूजा हैं राम
जूठे बेर खा गए राम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।

सूग्रीव के दुःख हरता राम
मान समान दे गए राम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।
हनुमन के तो राम ही राम
मन में बस गए जय सियाराम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।

विभीषण की भक्ति हैं राम
भक्त को गले लगाये राम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।
सत्य, प्रेम और न्याय के दाता
सबको राह दिखाये जय सियाराम।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।

साधू बोले तप में राम
जोगी बोले जप में राम।
हम तो ढूंढें घट घट राम
सबके मन में राम ही राम।
भक्तों पर कृपालु राम
मिलकर बोलो जय सियाराम।
जय सिया राम बोलो जय सियाराम।।

मेरे तो भोले हैं राम
हर भूल को  कर दिया माफ।
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।
सबके अपने अपने राम
मन तु भजले जय सियाराम
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरस्वती माँ शारदे

जय गणपति जय जय गणनायक!

अन्नदाता