संदेश

हिन्दी का संसार

हिंदी  के   साहित्य   में,     ज्ञान   भरा     संसार  स्वर-व्यंजन  के  रूप  में,   शब्दों   की     झंकार।। वर्ण-वर्ग    की    गागरी,    शब्द  नये  छलकाय गद्य-पद्य  की   सभ्यता,  समृद्धि   इसे    बनाय।। शब्दों  के  भी  शब्द   है,   अर्थ   बनते  अनेक इतनी  सरल, सहज, सुगम, जान सके हर एक।। मात्र  भाषा  से  मिलता,   हमें  विश्व  का  ज्ञान विश्व   धरातल  पर  बनी, ‌‌हम  सबकी  पहचान।। निज  भाषा  में  छनकते,  शब्द  बड़े  अनमोल सुन  बन्धु  माँ  की  ममता,  मौसी  प्रेम न तोल।। जन-जन   के  साथ   रहती,   देवनागरी   वेश अनेकता    में   एकता,      एक   हमारा   देश। । हिन्द का स्वाभिमान है,  हम सबका अभिमान यूँ ही  सदा   बनी  रहे,   भारत  माँ  की   शान।।

कुर्सी के खातिर

कहना और सुनाना क्या है। गुज़रा दौर भुनाना क्या है। यूं गद्दी पर बैठे बैठे मन की बात बताना क्या है। रैलीयों पर रैलियां कर  जनता को बहकाना क्या है। नेता जी की बातों पर यूं लड़ना और लड़ाना क्या है। हर एक देश चले जनता से फिर यूं आंख दिखाना क्या है। इस कुर्सी के खातिर यूं तो  इंसानियत भुलाना क्या है।

गुरु-महिमा

              (1) ज्ञान का दीप जलाकर दीप की महिमा बताकर। इतना उजाला भर दिया जगमगाते रहें जीवनभर। आसमान में उड़ने लगे गुरु ज्ञान के पंख लगाकर। गहन अन्धकार को दूर करे ज्ञान रूपी जुगनू बनकर। श्रद्धा सुमन अर्पित करूं सदा आपके शुभ चरणों पर।           (2)  किस्मत के धागों में ज्ञान रूपी मोती पिरोकर, धरती अम्बर से जन्म-मृत्यु का बंधन तोड़कर, गुरु ज्ञान की  लौ रे बन्धु! अमर कर दे  बिन अमृत पीकर।।

जय हो गिरधारी

चित्र
हे कृष्ण मुरारी, जय हो गिरधारी महिमा तुम्हारी, सबसे में न्यारी। ग्वालबाल संग गैया चरावे मटकी फोड़ी माखन खावे, नन्द गाँव के माखन चोर अद्भुत लीला सबन दिखावे। तुम्हारी लीला पे वारी दुनिया सारी महिमा तुम्हारी, सबसे में न्यारी। गोपीयों की गोकुल नगरी कान्हा ने बजाये बासूरी, यमुना तट पर रास रचाये राधा संग की प्रेम सगाई। मीरा बन गयी, प्रेम पूजारी। महिमा तुम्हारी, सबसे में न्यारी। भक्तों की तुम विनती सुनते एक पल में सारे दुःख हरते, दीनो सुदामा को तीनों लोक पांडवों की सदा रक्षा करते। सत्य के, तुम हो हितकारी। महिमा तुम्हारी, सबसे में न्यारी। अंधकार के भवसागर में ज्ञान का दीप जलाते, भट्टके अपने भक्तों को गीता का उपदेश सुनाते। जीवन का सार, गाथा तुम्हारी महिमा तुम्हारी, सबसे में न्यारी। हे कृष्ण मुरारी, जय हो गिरधारी महिमा तुम्हारी, सबसे में न्यारी। 

लाओ जी मेरे श्याम की पगड़ी

चित्र
               श्याम आए गोकुल में, धूम मची चारों ओर।                 बाबा   झूलाये  झुला,  मैया   खींचे   डोर। चले गोकुल के धाम, मथुरा के घनश्याम   झूमो नाचो गाओ आज, धन्य धन्य ये घड़ी।  पालना है चन्दन का,श्रृंगार हीरे मोती का हो लेके माखन मिश्री , जोगन द्वार खड़ी। लाओ जी मेरे श्याम की, जिसपे जड़ें हैं मोती छोटी सी मोरपंख की, लाल पीली पगड़ी। मैं तो वारी-वारी जाऊँ, बलि हारी-हारी ‌‌जाऊँ गिरधारी की नजर, उतारूँ घड़ी-घड़ी।।(1) जरा मटक-मटक, चले ठुमक-ठुमक सुन पैंजनी की धुन, कलियाँ भी चटकी। यमुना के तट पर, बाँसुरी की धुन पर सुध-बुध खोए सब, गोपियाँ भी भटकी। ग्वालबाल टोली संग, ग्वालिन को करें तंग छुप-छुप आके खाए,  माखन की मटकी। आगे-आगे हैं कन्हैया, पीछे-पीछे चले गैया अद्भुत छटा देखके, साँझ बेला अटकी।।(2)

नागपंचमी

श्रावण की शुक्ल पक्ष पंचमी  "नाग पंचमी" दीप-धूप, चंदन, रोली  और पूजा की थाली पानी और चढ़ावे दूध और श्रद्धा के फूल, खिली-खिली धूप नवेली अभी-अभी है जागी, नागदेव के पूजन को आई भक्तों की टोली, प्रकृति और भक्तों का मनमोहक ये रूप, नागदेव के दर्शन पाकर जीवन हुआ संपूर्ण।

चलो देश को राम बना लें

चलो देश को राम बना लें अपना-अपना भगवान बना लें राष्ट्रहित है पूजा हमारी हम तारे सूरज हिन्दूसतान बना लें चलो देश को राम बना लें अपना-अपना भगवान बना लें।। शहीदों की ये कुर्बानी शूरवीरों की है निशानी आजादी के दीवानों का सपनों सा हिंदुस्तान बना लें चलो देश को राम बना लें अपना-अपना भगवान बना रहे।। हर धर्म-जाति से पहले हम एक आंगन के बच्चे चलो वर्दी वालों के जैसे तिरंगे को पहचान बना लें  चलो देश को राम बना लें अपना-अपना भगवान बना लें।। रक्त नहीं संकल्प चाहिए हिफाजत की सौगंध चाहिए वीरों के पथपर चलकर  विजय-हिन्द का अभियान बना लें चलो देश को राम बना लें अपना-अपना भगवान बना लें।।