संदेश

मेरा देश

       अतित में हर बात पे जाना ठीक नहीं हैं, तब हम नहीं थे. अब हम हो, तो आज को बेहतर बनाओ और आने वाले कल के लिए हम मिसाल कायम करें। कल क्या हुआ क्यों हुआ? छोड़ो! आज क्या कर सकते हैं और कल के लिए क्या बेहतर फैसले ले सकते हैं। @आज बात देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की होनी चाहिये।  हिन्दूस्तान तो बना ही है जनजन के सहयोग से, समर्पण से। जब सब धर्म,जाति, वर्ग को भुलकर सिर्फ देश के लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए उठ खड़े हुए थे, तो दो सौ साल पुरानी सत्ता को उखाड़ फैंका था। आज भी हम मिलकर सबसे पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी, हिस्सेदारी के प्रति जागरूक होना होगा और जनजन को जागरूक करने की कसम खा सकते हैं। हम दिनभर में एक बार अपने आने वाली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सौगंध खा सकते हैं बिना स्वार्थ के अपनी हिस्सेदारी जरूर दें।।

बहस

किसी भी विवाद के बहस में पड़ने  से सबसे पहले खुद बचना चाहिए । मुद्दों पर बात करना अच्छी बात है पर उससे बहस ना बनने दें, अगर बहस हो गयी तो उसे वहीं खत्म कर, किसी और विषय पर बात शुरू कर दें। या चाय , पानी का आॅफर करें,और फिर बाकी बात कल करने को कहें। उनको महसूस ना होने दें कि जिस विषय पर बात हो रही थी वो बहस बन गई और उससे खत्म किया जा रहा है। क्यों कि बहस करते वक्त सभी का अहम् सामने खड़ा होता है। अगर किसी के अहम् को चोट पहुँचेगी तो ये खतरनाक स्थिति पर पहुंचने का खतरा रहता है क्यों कि अगली बार वो बहस नहीं लड़ाई पर उतर आते हैं। मेरा मानना है कि बहस एक गंदा दलदल है जिसमें किसी को कुछ नहीं मिलने वाला है। उसमें किसी को भी जीत नहीं मिल सकती है । इसलिए जहाँ तक हो सके बहस से बचने की हर मुमकिन कोशिश करें। 🙏💐

दोस्ती

''दोस्ती तुम मेरी जिंदगी सी हो जिन्दगी में इन्द्रधनुष सी हो थोड़ी खट्टी थोड़ी मीठी सी हो जरा सच्ची तो जरा झुठी सी हो तुम से मिलें, तो जाना जिन्दगी को तुम मेरी मोहब्बत पहली सी हो''            ⚘

चुनाव

सुने हो! गाँव में आयो ''चौंकीदार"। बोलके  म्हारी बोली कह गयो मन की बात । ना देखे खाली गाँव ना पूछो किसी को हाल। शब्दों के चलाके बाण दिल जीत गयो ''सुबेदार"                    (पी एम जी का उत्तराखंड दौरा 2019 महाराणी आयो म्हारो खेत बैठ के उड़नखटोले मा।। हाथ दराती सैंडल पैर मा।। पहन विदेशी साड़ी करण लागी खेत की बाताँ।। छाटंन लागी फसल भरी दोपहरिया मा।। फिर आवेगी ये बात रख गयी हाथ मा।। जाते जावे कह गयी तुम भी देना साथ वोट मा।। मैं खेतियारन कहदीनी फिर आणा म्हारो खेत पाँचवे साल मा।। घणी प्यारी लागे जैसे कोई अफसरा भू-लोक मा।। जो भी होवे बड़ो सोणो लागे महाराणी को साथ मा ।।              (हेमा जी का आगरा दौरा2019 चुनाव)                             #देवी

तुम चाय पे ना बुलाते

हवाएं घटाएं हमें ना सताते। अगर चाय पर तुम हमें ना बुलाते। तुम्हें देख नजरें चुराना, छुपाना, अदाएं, सलीके, शरारत, बहाना, हमारी अदाएं हमें ना सताते। अगर चाय पर तुम हमें ना बुलाते चुड़ी बिंदि झुमके, नयन के इशारे, सुबह-शाम, सूरत बदलते नजारे, समा खूबसूरत हमें ना सुहाते। अगर चाय पर तुम हमें ना बुलाते। मगन मन मधुर मधुर संगीत गाएं, पुलक हृदय में प्रेम लहर लहराएं, कहानी, तुम्हारी हमें ना सुनाते। अगर चाय पर तुम हमें ना बुलाते।  कभी बेवजह यूं न हम मुस्कुराते, समय को कभी हम न ऐसे चुराते। अगर बात दिल की हमें ना बताते, अगर चाय पर तुम हमें ना बुलाते।                                                    # देवी

बदरिया

ओ मेघा काहे तू रूठे सूरज क्यों आँख दिखावे धरती को काहे सतावे बरखा  काहे खेले  आँख-मिचोली यूँ गरज-गरज के चमक-चमक के तू काहे इतना चिढ़ावे प्यासा चातक तुझे बुलावे कोयलिया  भी गीत सुनावे पपीहा भी खुब रिझावे अब तो बरसो रे बदरिया काहे दिखावे तू नखरिया नैना म्हारे तरसो अब तो मेघा बरसो   ।।                                  # देवी

हमारी राजनीति

   अंग्रेज आये हिन्दू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर सालों तक राज किया, आजादी के समय भी आपस में लड़ाकर देश का विभाजन कर दियाऔर जाते-जाते हिन्दू-मुसलमान की राजनीति सिखा गये।जो आज तक कायम है। देश के मुद्दे को छोड़ कर चीन-पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात करते है। सभी जानते है सीमाओं की रक्षा करने के लिए सेनायें हरदम तैयार रहती हैं। हमको पूरा भरोसा है कि देश सुरक्षित हैं। फिर भी नेता देश के बात छोड़ कर हिन्दू-मुसलमान, चीन-पाकिस्तान और राष्ट्रवाद पर भाषण देते हैं और चुनाव में वोट देने की अपील करते हैं। 70साल के बाद भी  देश में बहुत सारी परेशानियाँ है, चाहे  पीने का पानी हो,  शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधायें और भी कई परिस्थितियाँ है जो आज भी एक वर्ग तक नहीं पहुँच पातीं है। देश में आज भी आर्थिक तंगी है जिसे सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।  चुनाव देश के मुद्दों पर हो। ना की बातों और वादों पर, जिस भी पार्टी को मौका मिले वो देश को एक कदम आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हो। देश सर्वप्रथम है।    जय हिन्द जय भारत ⚘                                                                            #देवी